मुंबई के बांद्रा पत्थरबाजी कांड (Bandra stone pelting case) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गरीब नगर इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान भीड़ ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद पुलिस ने 100 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
अवैध अतिक्रमण हटाने पर हुआ बवाल
यह घटना 20 मई को उस समय हुई जब कोर्ट के आदेशानुसार प्रशासन की टीम बांद्रा के गरीब नगर इलाके में अवैध निर्माण ढहाने पहुंची थी। सुरक्षा की दृष्टि से वहां मुंबई पुलिस, आरपीएफ (RPF) और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया था। जैसे ही बुलडोजर ने अपनी कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगी। भीड़ ने कार्रवाई रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया।वायरल वीडियो से हुई मुख्य आरोपी की पहचान
इस हिंसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें सद्दाम अंसारी नामक युवक पुलिस पर भारी पत्थर (पेवर ब्लॉक) फेंकता दिखाई दे रहा है।,, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सद्दाम और उसके अन्य साथियों को शिकंजे में ले लिया है। इस पथराव में कुछ पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया गया है।पुलिस की कड़ी कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने पकड़े गए 18 आरोपियों के खिलाफ दंगा भड़काने, सरकारी काम में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और ऑन-ड्यूटी सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।, गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद दिलशाद, जाकिर आब्बासी और मोहम्मद साजीद जैसे नाम शामिल हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।