22 अप्रैल 2026
'तारे जमीन पर' पर का क्यूट ईशान तो आपको याद ही होगा। आमिर खान की फिल्म में ये किरदार दर्शील सफारी ने निभाया था। ये किरदार हर किसी को पसंद आया, लेकिन इसके बाद दर्शील वैसा जलवा किसी और फिल्म में नहीं दिखा।
![]() |
| दर्शील सफारी, आमिर खान |
19 साल में इतना बदल गया लुक
तारे जमीन पर में दर्शील ने एक भोले-भाले बच्ची की भूमिका निभाई थी और 10 साल की उम्र में उन्होंने जिस सिंसियेरिटी के साथ अभिनय किया, देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान दर्शील 10 साल के थे और उनके सामने दो बड़े दांत थे, जो उन्हें और भी क्यूट बनाते थे। लेकिन, अब वह काफी बदल गए हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में दर्शील ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ तौर पर नजर आ रहा है। बीते सालों में न सिर्फ दर्शील की उम्र बढ़ी है, बल्कि वो समय के साथ हैंडसम भी काफी हो चुके हैं और किसी हीरो से कम नहीं लगते।
पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड
दर्शील सफारी को अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। फिल्मों के अलावा दर्शील ने 'झलक दिखला जा' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' जैसे शोज में भी काम किया। साल2017 में वह क्विकी में लीड रोल में दिखाई दिए, ये बतौर हीरो उनका डेब्यू था, जो फ्लॉप रहा। वहीं पिछले दिनों वह ज्योतिराव फुले के जीवन पर आधारित फिल्म 'फुले' को लेकर चर्चा में रहे, जिसे लेकर कुछ विवाद भी हुए। यही नहीं दर्शील ने कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।
दर्शील सफारी का करियर
बात करें, दर्शील सफारी के करियर की तो उन्होंने आमिर खान की 'तारे जमीन पर' से ही अपना डेब्यू किया था, जो 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने ईशान अवस्थी नाम के ऑटिस्टिक बच्चे की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर कई फिल्मों में काम किया, जिनमें 'बम्म बम्म बोले' (2011), 'मिडनाइट चिल्ड्रन' (2012) जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके बाद कुछ सालों के लिए दर्शील ने एक्टिंग इंडस्ट्री से दूरी बना ली। मगर 2023 में उन्होंने फिर अभिनय की ओर वापसी की और 'कच्छ एक्सप्रेस', 'हुकुस बुकुस' में नजर आए और हाल ही में वह 'फुले' में नजर आए थे, जो 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
