'हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा', कंडोम बनाने वाली कंपनी के CEO की बात बिठा देगी युवाओं के दिल में दहशत!

"ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब रोजमर्रा की जरूरी चीजों तक पहुंच गया है, जहां कंडोम की कीमतों में 20% से 30% तक बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। कारेक्स जैसी दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने साफ कहा है कि सप्लाई चेन में रुकावट और कच्चे माल की महंगाई ने लागत बढ़ा दी है, जिसे अब ग्राहकों पर डालना पड़ेगा। सिंथेटिक रबर, सिलिकॉन ऑयल और पैकेजिंग मटेरियल की कीमतों में तेज उछाल के साथ शिपिंग में देरी ने हालात और खराब कर दिए हैं।"

कंडोम की मांग मे 30% का उछाल आया
नई दिल्ली:  ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की लपटें अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के उन कोनों तक पहुंचने लगी हैं जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी।  तेल की कीमतों और शेयर बाजार में उथल-पुथल के बाद अब कंडोम जैसी बुनियादी जरूरत की चीजों पर महंगाई का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।  दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी कारेक्स ने साफ कर दिया है कि सप्लाई चेन में आ रही रुकावटों के चलते अब कंडोम की कीमतें 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।

मलेशिया स्थित कारेक्स दुनिया के कंडोम बाजार का एक बड़ा हिस्सा नियंत्रित करती है।  यह कंपनी हर साल 5 अरब से ज्यादा कंडोम का उत्पादन करती है और ड्यूरेक्स व ट्रोजन जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की प्रमुख सप्लायर है।  इसके अलावा, यह कंपनी ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस और संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक सहायता कार्यक्रमों को भी बड़े पैमाने पर आपूर्ति करती है।

और नया पुराने